आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 20 दिनों से लटक रहा ताला

Updated:
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 20 दिनों से लटक रहा ताला

विज्ञापन

केतार प्रखंड के राजघाटी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिछले 20 दिनों से ताला लटक रहा है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद शनिवार को जिप सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद और मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह वहां पहुंचे व मामले की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को सही पाकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी रंजन दास से दूरभाष पर बात की तथा चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. बताया गया कि यहां पदस्थापित एएनएम पबिता कुमारी 20 दिन पूर्व से बाहर में इलाजरत हैं. वही यहां तैनात सीएचओ राधा रितु एवं एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक ड्यूटी से अनुपस्थित हैं. जन प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटकता देख रहे हैं. ग्रामीण भी प्रतिदिन इसकी शिकायत कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि केतार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में केतार के साथ-साथ बलिगढ़ पंचायत के मरीज भी इलाज कराते थे. आरोग्य मंदिर बंद रहने के कारण ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी सुविधा नहीं मिल पा रही है. मजबूरी में उन्हें नीम हकीमों का सहारा लेना पड़ रहा है. मौके पर महेंद्र यादव, श्रवण साह व श्रवन कुमार उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

चिकित्सा कर्मी फर्जी रिपोर्ट देते थे : डॉ रंजन दास

इस संबंध में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवनाथपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजन दास ने बताया कि उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात चिकित्सा कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन हॉस्पिटल खुला होने की फर्जी रिपोर्ट दी जाती थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola