लायंस विशाल ने छात्राओं को दिये सैनेटरी पैड

लायंस विशाल ने छात्राओं को दिये सैनेटरी पैड
लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को मेराल हाई स्कूल में 300 छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल 1986 से ही सेवा में समर्पित है. यह सालों भर अनेक प्रकार के सेवा कार्यों के साथ स्वास्थ्य सेवा पर भी लगातार कार्य करता है. इसी कड़ी में यह सेनेटरी पैड का वितरण किया गया है. इस अवसर पर मेराल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार और मेराल अस्पताल के महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मेराल उवि की छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इसमें उपस्थित डॉ वीरेंद्र कुमार ने छात्राओं को बताया कि महावारी के दौरान खुद को उन्हें कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रखना है. कार्यक्रम में लायंस के वेंकटेश्वर नारायण, शौकत खान व गिरिश कमलापुरी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




