गढ़वा में भूमि विवाद में युवक पर कुदाल से हमला, सिर में गंभीर चोट, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते एक युवक पर कुदाल से हमला किया गया। घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पूरी घटना की जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के बौगन्धा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में जयप्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. वह कामेश्वर यादव का पुत्र है. घायल का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में जयप्रकाश यादव ने बताया कि उसने अपने खेत में धान की रोपाई की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिर में लगी गंभीर चोट

इसके बाद वह किसी काम से बाहर चला गया. इसी दौरान चंद्रदेव यादव, विष्णुदेव यादव आदि उसके खेत में हेंगा चलाने लगे. इसकी जानकारी मिलने पर वह खेत में पहुंचा और इसका विरोध किया. आरोप है कि इसी बात को लेकर चंद्रदेव यादव, विष्णुदेव यादव, राजेश यादव, प्रदीप यादव और कविता देवी समेत अन्य लोगों ने कुदाल आदि से उसकी पिटाई कर दी. मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट लगी. परिजनों ने उसे रमना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में गरीबी से दो मासूमों की मौत: इलाज के बिना दम तोड़ा, परिवार के 5 लोग अब भी अस्पताल में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola