कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रह्लाद तिवारी का 87 वर्ष में निधन, भंडरिया में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के भंडरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष और समाजसेवी प्रह्लाद तिवारी का 87 वर्ष की आयु में निधन। क्षेत्र में शोक की लहर, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

पीयूष तिवारी की रिपोर्ट गढ़वा. कांग्रेस के भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने वाले प्रह्लाद तिवारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से भंडरिया प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेना में रहकर की देश सेवा

प्रह्लाद तिवारी अपने जीवन के शुरुआती दौर में आर्मी में नौकरी कर देश की सेवा कर चुके थे. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन क्षेत्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

एक सक्रिय समाजसेवी

राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी लगातार लोगों के बीच रहे। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे हमेशा मुखर रहते थे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे. सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी.

ये भी पढ़ें: गरीबी में भी नहीं हारी मां की ममता: बेटे की सांसें बचाने के लिए आंचल फैलाकर मांग रही मदद

समाज और आम लोगों की सेवा

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रह्लाद तिवारी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समाज और आम लोगों की सेवा में बिताया. सेना में रहकर देश की सेवा करने के बाद सामाजिक जीवन में भी उन्होंने जनसेवा को ही अपना उद्देश्य बनाया. उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola