झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष केसरी ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष केसरी ने किया नामांकन

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष केसरी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के पूर्व शहर में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए. जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचा, जहां नामांकन दाखिल किया गया. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है. गढ़वा नगर परिषद को एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दे. उन्होंने कहा कि संतोष केसरी एक जमीनी नेता हैं और जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास अपेक्षित गति से विकास हो सके इसके लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी को जनता आशीर्वाद दे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola