MMRD बिल के खिलाफ JMM का आंदोलन तेज, 19 सितंबर को रमना में धरना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्र सरकार के एमएमआरडी बिल के विरोध में झामुमो ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने 19 सितंबर को रमना प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

रमना. केंद्र सरकार के एमएमआरडी बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को गुलहरी बांध स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन किया. जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिल वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर अधिकार की बात

शांति देवी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से यहां के लोगों का गहरा जुड़ाव है. राज्य के हित और अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झामुमो इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा.

ताहिर अंसारी ने कहा कि एमएमआरडी बिल राज्य के अधिकार और जनहित से जुड़ा मामला है. इसके विरोध में पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को बिल के प्रावधानों और संभावित प्रभावों की जानकारी देने की अपील की.

19 सितंबर को प्रखंड कार्यालय पर धरना

आंदोलन के अगले चरण में झामुमो की ओर से 19 सितंबर को रमना प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, अनुज कुमार, नरेश गुप्ता, राकेश सिंह, धनंजय साह, अनिल गुप्ता, नागेंद्र सिंह, भृगुण पासवान समेत कई क

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola