विधायक प्रतिनिधि बने जितेंद्र सिन्हा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया मनोनीत
पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिन्हा को स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया
गढ़वा : गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिन्हा को स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है़ श्री ठाकुर इसे लेकर श्री सिन्हा को मनोनयन पत्र भी सौंपा है़ इसमें उपायुक्त के नाम जारी पत्र में कहा गया है कि जितेंद्र सिन्हा को
आपके शहर में
गढ़वा नगर परिषद का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है. श्री सिन्हा नगर परिषद बोर्ड के संबंधित अधिकारियों तथा वार्ड पर्षदों के बीच समन्वय स्थापित कर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर व विकसित शहर बनाने के लिए कार्य करेंगे. साथ ही मंत्री की अनुपस्थिति में गढ़वा नगर परिषद बोर्ड की बैठकों में भाग लेकर मार्गदर्शन करेंगे. इसे लेकर मंत्री श्री ठाकुर ने कार्यपालक पदाधिकारी को को भी सूचित किया है.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए