गढ़वा : ग्रामीणों की मांग पूरी, जमुआ टोला में 2 लाख की लागत से बनेगी 150 फीट PCC सड़क

Updated:
विज्ञापन

जमुआ टोला में 150 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के जमुआ टोला में दो लाख की लागत से 150 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास हुआ. इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

उपेन्द्र नारायण तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

कांडी (गढ़वा). बलियारी पंचायत के जमुआ टोला में बुधवार को जिला परिषद मद से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया. जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की. करीब 150 फीट लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग दो लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा.

जिला परिषद योजना से निर्माण

सड़क निर्माण शुरू होने से जमुआ टोला के ग्रामीणों में खुशी है. ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि जिला परिषद मद से गांवों की गलियों, नालियों और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है. जमुआ टोला में सड़क निर्माण की ग्रामीणों की मांग अब पूरी हो रही है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : भवनाथपुर में वन विभाग की कार्रवाई ; खैर लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, दो तस्कर जेल भेजे गए

अन्य गांवों में भी कच्ची सड़क, नाली और गली की समस्या

उन्होंने कहा कि राशि उपलब्ध होने पर पंचायत के अन्य गांवों में भी कच्ची सड़क, नाली और गली की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. पीसीसी सड़क बन जाने से बरसात सहित अन्य मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. निर्माण कार्य अध्यक्ष विनोद राम और सचिव वीरेंद्र कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है. मौके पर ग्रामीण समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधार के लिए उमड़ी भीड़, 7,481 आवेदन पहुंचे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola