जयराम चौधरी बने निषाद विकास संघ समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जयराम चौधरी बने निषाद विकास संघ समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन

डंडई प्रखंड के जरही गांव में निषाद समाज के लोगों ने बैठक कर निषाद विकास संघ समिति का गठन किया. इसमें सर्वसम्मति से निषाद विकास संघ समिति का अध्यक्ष जयराम चौधरी को बनाया गया. वहीं सचिव संजय कुमार चौधरी को तथा अजय कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया, साथ ही दुलारू चौधरी, नंदू चौधरी, बिंदु चौधरी, राजेश्वरी चौधरी, दुखू चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी, राम लखन चौधरी व सुरेश कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों को सहमति से सदस्य बनाया गया. मौके पर अध्यक्ष बने जयराम चौधरी ने कहा कि अभी भी निषाद समाज अन्य समाज से काफी पीछे है. इसके उत्थान के लिए नयी गठित समिति कार्य करेगी. वहीं सामाजिक कार्यों में यह कमेटी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी. वहीं यह समिति गांव के बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों से सलाह लेकर सामाजिक कार्यों को सफल बनाने का काम करेगी. उपस्थित लोग : मौके पर शंकर चौधरी, राजकुमार चौधरी, विनोद चौधरी , महेंद्र चौधरी (मुखिया) , मंगल चौधरी, उदय चौधरी, दशरथ चौधरी व सकेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola