भूमि विवाद में पीटकर किया घायल

भूमि विवाद में पीटकर किया घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र के रेहला रोड स्थित सोनपुरवा में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी प्रेम कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस संबंध में प्रेम ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह डॉ राकेश कुमार तरुण के यहां काम करता है. गुरुवार की सुबह उसे जानकारी मिली कि रेहला रोड सोनपुरवा स्थित डॉ तरुण के नये अस्पताल के आसपास कुछ लोग जेसीबी लगाकर सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं. इसकी सूचना पर वह डॉ राकेश कुमार तरुण के साथ वहां पहुंचकर उससे पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान चेतना गांव निवासी शाहरुख खान, उसका भाई एवं अज्ञात चार-पांच लोग वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट करने लगे तथा उसे घायल कर दिया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










