नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने पर की चर्चा
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ पतंजलि व अन्य | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाईयों ने संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ मनाया. केक काटकर और भंडारा कर, कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया.
गढ़वा. भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री डॉ पातंजली केशरी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गयी. इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ. भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, एकल अभियान के कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी.
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने से संबंधित कई निर्णय लिये गये. इस दौरान कई नये लोगों को भाजपा से जोड़ा गया. पुराने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गयी.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सेवा गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.
भाजपा जिला मंत्री डॉ पातंजली केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कृषि, शिक्षा, व्यवसाय, सड़क, स्वास्थ्य और आवास समेत विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया.
मौके पर विजय केशरी, विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डबल, मंटू केशरी, बिट्टू केशरी, विवेक केशरी, ललिता केशरी, संध्या केशरी, मीना केशरी, संजू केशरी, विभा केशरी, मीना गुप्ता, नमिता कश्यप, मंजु गुप्ता, रेणु गुप्ता, कंचन जायसवाल, कंचन कश्यप सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए