पति दूसरी महिला के साथ भागा, पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

पति दूसरी महिला के साथ भागा
गढ़वा. मझिआंव थाना क्षेत्र के छोटकी मझिआंव गांव निवासी छुन्नू पांडे की पुत्री दीपू कुमारी ने शनिवार की देर शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि दीपू कुमारी का पति उसे छोड़ कर किसी महिला को लेकर भाग गया है. इसी बात से आहत होकर दीपू ने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










