चिनिया के चिखुरा पत्थर में भारी जल समस्या

Updated:
विज्ञापन

चिनिया के चिखुरा पत्थर में भारी जल समस्या

विज्ञापन

चिनिया मुख्यालय के चिखुरा पत्थर टोला के ग्रामीण इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं. इस टोला में वर्षों पुराना एक जर्जर कुआं स्थित है. इस टोले के लगभग 25 घरों के लोग आज भी इस कुआं का पानी पीने को विवश हैं. टोला में खरवार जाति के लोग निवास करते हैं. इधर इस गर्मी में इस कुएं का पानी भी सूख जा रहा है. टोले में तीन चापाकल लगा है, लेकिन जलस्तर नीचे होने से तीनों चापाकल बंद पड़े हैं. ग्रामीण जयशंकर परहिया, सीमा कुमारी, संध्या देवी, गोपाल परहिया, शर्मा परहिया, शांति देवी, रूद्रा देवी व कमोदा देवी ने बताया कि वे लोग बीते कई वर्षों से इस जर्जर कुएं का पानी पी रहे हैं. लेकिन इस भीषण गर्मी में यह कुआं भी फेल हो रहा है. सुबह 10 बजे के बाद कुएं का पानी खत्म हो जाता है. वहीं देर शाम तक पानी फिर जमा होता है. तब वे लोग पीने के लिए पानी ले पाते हैं. कई घर के लोग तो साइकिल से दूसरी जगह जाकर पानी लाते हैं. अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुधि नहीं ली है. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से पानी की सुविधा के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola