पांच लाख से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर की व्यवस्था होगी दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन योजना के तहत 5 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है. इस राशि का उपयोग अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा, जिसमें मरम्मत, दवाओं की उपलब्धता और पौधारोपण शामिल हैं.

विज्ञापन

केतार. मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर को प्राप्त पांच लाख रुपये की राशि के उपयोग को लेकर शुक्रवार, 18 सितंबर को प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल की व्यवस्था में सुधार से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी. सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी.

विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं को किया जायेगा दुरुस्त

बैठक में अस्पताल के दरवाजे एवं खिड़कियों की मरम्मत, पानी की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गयी. इसके अलावा मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया.

पौधारोपण और बागवानी का प्रस्ताव स्वीकृत

अस्पताल परिसर में पौधारोपण एवं बागवानी कराने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया. प्राप्त राशि का उपयोग अस्पताल की आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने में किया जायेगा.

बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द पूरा कराने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola