जंगल में प्रेमिका का शव मिला, प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जंगल में प्रेमिका का शव मिला, प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन

जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के नग्नाहा गांव के दिलवाही जंगल में प्रेमी ने अपने प्रेमिका सुषमा की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बिजका गांव निवासी प्रेमी मनसू सिंह फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसने शव को अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा सदर अस्पताल भेजा. इस मामले में मृतका सुषमा के पिता ज्ञानचंद तुरी ने मनसू सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. ज्ञानचंद ने बताया की उसकी बेटी का मनसू सिंह के साथ दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग था. वहीं दोनों का एक पुत्र भी है. इसे लेकर उसकी बेटी उसके पास मायके में रहती थी. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अक्सर सामान्य तरीके से बातचीत होती रहती थी. वहीं उसकी बेटी मनसू से बार-बार शादी करने की बात कह रही थी. लेकिन आरोपी शादी से इनकार कर रहा था. शादी की बात पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था. उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे उसकी बेटी घर से बिना किसी को बताये निकली थी. वापस घर नहीं आने पर उसकी बहुत खोजबीन की गयी. नहीं मिलने पर उसका मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया. इसके बाद आरोपी प्रेमी के नंबर पर भी पर कॉल किया गया. उसमें रिंग हुआ, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. बाद में ग्रामीणों ने गांव के पास दिलवाही जंगल में एक शव देखे जाने की चर्चा के बाद जाकर देखा, तो वह उसकी बेटी का शव निकला. इसके बाद उसने इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सुषमा की हत्या किये जाने का मामला दर्ज कर प्रेमी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola