जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा 17 से 23 सितंबर तक मनायेगा सेवा सप्ताह
सितंबर तक मनेगा जायंट्स सेवा सप्ताह | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में जायंट्स ग्रुप द्वारा 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गढ़वा: जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा 17 से 23 सितंबर तक जायंट्स सेवा सप्ताह मनाया जायेगा. इसकी जानकारी ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने दी. सेवा सप्ताह को लेकर स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया. सेवा सप्ताह का समापन समारोह 27 सितंबर को शाम चार बजे जीएन कान्वेंट स्कूल में होगा. कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन बनाये गये हैं.
ये कार्यक्रम होंगे
17 सितंबर को गोविंद उवि के समीप गुप्ता इन्वेस्टमेंट के पास पौधा वितरण किया जायेगा. 18 सितंबर को बालिका उवि में रक्त समूह की जांच की जायेगी. 19 सितंबर को जीएन कान्वेंट स्कूल में अंगदान को लेकर सेमिनार आयोजित किया जायेगा.
20 सितंबर को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर, बंडा पहाड़ में पौधरोपण किया जायेगा. 21 सितंबर को घंटाघर चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर लगाया जायेगा. 22 सितंबर को जेपीएस सेंट्रल स्कूल में दंत जांच शिविर लगाया जायेगा. 23 सितंबर को सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल, ब्रेड और बिस्कुट का वितरण किया जायेगा.
बैठक में अजयकांत पाठक, विनोद कमलापुरी, विजय कुमार केसरी, अवधेश कुशवाहा, अशोक विश्वकर्मा, अजय कुमार केसरी, मनोज कुमार केसरी, मदन प्रसाद केसरी, विनोद गुप्ता, मंदीप प्रसाद, उदय कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, सुनील कुमार अग्रवाल, रविंद्र कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए