गढ़वा: जरूरतमंद बच्चों के बीच लियो क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित करते लियो के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में लियो क्लब ऑफ ऑसम ने प्रोजेक्ट पाठशाला के तहत जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-किताबें और शैक्षणिक सामग्री वितरित की. शिक्षा को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल.

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

गढ़वाः लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से रविवार को ‘प्रोजेक्ट पाठशाला’ के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया. इस सेवा गतिविधि का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाना था.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक लेखन सामग्री वितरित की गयी. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. क्लब के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है. संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर चुनाव: गहमागहमी के बीच हरमू स्थित मारवाड़ी भवन में चल रही वोटिंग

इस सेवा कार्य के सेवा अध्यक्ष लियो राहुल कुमार साहू रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी. परियोजना के लिए लियो राहुल कुमार साहू और अमित पुस्तक केंद्र, मुख्य मार्ग, गढ़वा की ओर से सहयोग प्रदान किया गया. क्लब ने सहयोग के लिए सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया.

मौके पर लियो अध्यक्ष राहुल कुमार साहू, प्रीतम राज, राजू कुमार, शुभम केशरी, नमन केशरी, अंश आनंद, हैप्पी कुमार, प्रतीक राज सोनी, हर्ष, सीटू, क्षितिज सोनी, तुषार कुमार, दीपक केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम ने भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola