भवनाथपुर के स्कूल में बच्चों से झाड़ी साफ कराने का आरोप, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

विधालय में घास की सफाई करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर के एनपीएस बैगाडीह स्कूल में बच्चों से घास साफ कराने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

भवनाथपुर से विजय सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत में एक मामला सामने आया है. एनपीएस बैगाडीह विद्यालय में बच्चों से झाड़ी साफ करवाई जा रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ बच्चों को हाथ में कुदाल लेकर स्कूल परिसर में झाड़ियों की सफाई करते देखा जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

ग्रामीण नंदलाल साह ने विद्यालय परिसर में बच्चों से झाड़ी साफ कराए जाने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ग्रामीण का आरोप है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे श्रम करा रहे थे. बच्चों से कुदाल चलवाकर स्कूल परिसर की झाड़ियां साफ कराई जा रही थीं.

पढ़ाई के समय बच्चों से काम कराने का आरोप

बताया जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे हाथ में कुदाल लेकर झाड़ियों की सफाई में लगे थे, जबकि यह पढ़ाई का समय था. घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा के राधिका नेत्रालय में 36 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, इस साल अब तक 198 को मिली रोशनी

ग्रामीणों ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति करती है, लेकिन विद्यालय में बच्चों से इस तरह काम कराया जाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

शिक्षकों ने आरोपों को बताया गलत

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामप्रसाद साह और सहयोगी शिक्षक उमेश कुमार ने बच्चों से सफाई कराने के आरोप से इनकार किया. दोनों शिक्षकों ने बताया कि वे स्वयं स्कूल परिसर में घास और झाड़ियों की सफाई कर रहे थे. उन्हें सफाई करते देखकर बच्चों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया था.

शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि नंदलाल साह नामक युवक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था.

शिक्षा विभाग बोला- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में शिक्षा विभाग की बीपीओ रेणु बाला ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

विधालय में घास की सफाई करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

विधालय में घास की सफाई करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola