गढ़वा: चेचरिया में इस बार रामायण से रावण दहन तक दिखेगा उत्सव का रंग

Updated:
विज्ञापन

चेचरिया में इस बार रामायण से रावण दहन तक दिखेगा उत्सव का रंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेचरिया में इस बार की दुर्गापूजा मात्र अनुष्ठान नहीं, बल्कि नवरात्र से दशहरा तक चलने वाले सांस्कृतिक उत्सव का मंच होगी. रामायण पाठ, डांडिया और रावण दहन के साथ भक्तिमय माहौल.

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. चेचरिया में इस बार दुर्गापूजा सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नवरात्र से दशहरा तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला देखने को मिलेगी. कहीं रामायण की कथा लोगों को जोड़ेगी, तो कहीं डांडिया की धुन पर उत्सव का रंग चढ़ेगा. दशमी के दिन गोसाईबाग मैदान में रावण का पुतला दहन आकर्षण का केंद्र होगा.

विज्ञापन

नवयुवक क्लब ने बैठक कर इस वर्ष की दुर्गापूजा की तैयारियों की रूपरेखा तय की.अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा, सजावट, लाइटिंग और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया.

बैठक में क्लब की पुरानी कमेटी को यथावत रखते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. कमलेश मेहता को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया. सौरभ जायसवाल सचिव, अंकुल कुमार व अजीत पासवान सह सचिव, रणधीर कुमार व आशीष शर्मा उपाध्यक्ष तथा शुभम कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये. शुभम जायसवाल, अभय चौरसिया एवं राहुल कुमार को मीडिया प्रभारी तथा बजरंगी दास एवं सत्यजीत राज ठाकुर को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी.अध्यक्ष कमलेश मेहता ने कहा कि लगातार दूसरी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है.

क्लब इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक भव्य आयोजन करने का प्रयास करेगा.क्लब के अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर 9 अक्टूबर से रामायण सीरियल का प्रदर्शन किया जायेगा. पूजा पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा कराया जायेगा. आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरे पूजा परिसर को सजाने की तैयारी है.सप्तमी से मां दुर्गा की पूजा शुरू होगी. अष्टमी और नवमी को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. नवमी को कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा. वहीं दशमी को गोसाईबाग मैदान में विशाल रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा मुख्य अतिथि तथा मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मन्नू बाबा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बैठक में संरक्षक अजय प्रसाद मुखिया, विनय प्रसाद, अश्विनी कुमार, कामता प्रसाद, सुनील पासवान, सुधीर प्रसाद, सुदामा प्रसाद, कमलेश विश्वकर्मा, मनीष कमलापुरी, चितरंजन विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, विशाल कुमार, श्रीराम ठाकुर, उदय विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, कुकू पासवान, मनोज कुमार चौरसिया, राजू मेहता, आकाश कुमार, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola