विशुनपुरा में सजा गणेश दरबार, मंगलवार को होगी महाआरती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विशुनपुरा के पुरानी बाजार में गणेश पूजा महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा इलाका। दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं श्रद्धालु।

विज्ञापन

विशुनपुरा. मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित नवयुवक संघ विशुनपुरा के तत्वावधान में चार दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पूजा को लेकर पूरे पुरानी बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. भगवान श्री गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है. सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद खुले प्रतिमा के पट

सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करायी गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए प्रतिमा के पट खोल दिये गये. पट खुलते ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है.

पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है. गणेश पूजा को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

मंगलवार को महाआरती, बुधवार को महाप्रसाद

समिति के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए गणेश पूजा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. बुधवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

इसके बाद गुरुवार को भंडारा आयोजित किया जायेगा. भंडारे के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जायेगा.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति सदस्य

गणेश पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए नवयुवक संघ के सदस्य सक्रिय हैं. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में समिति के सदस्य जुटे हुए हैं.

मौके पर किशन गुप्ता, निखिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनूप गुप्ता, विकास गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, बिक्की सोनी, गौतम गुप्ता, अमित गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola