वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

वज्रपात से चार मवेशियों की मौत
खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडी पंचायत के पिपरा गांव में मंगलवार की शाम तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से विजय यादव के चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के वक्त वहां चर रहे मवेशी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे आ गये थे. इसी दौरान उसी पेड़ पर वज्रपात हो गया और सभी पशु उसकी चपेट में आ गये. इस घटना से विजय यादव के परिवार में शोक है. भुक्तभोगी ने खरौंधी थाना में घटना की जानकारी देते हुए अपने मवेशियों के पोस्टमार्टम के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया और घटना से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. विजय यादव ने बताया कि मवेशियों के सहारे ही वह अपना खेती-बारी करता था. अब इनकी मौत हो जाने से वह बर्बाद हो गया है. मुखिया शीला देवी ने भुक्तभोगी विजय यादव को अंचल कार्यालय से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










