गोवंशीय पशुओं को वधशाला ले जाने के आरोप में चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं को वधशाला ले जाने के आरोप में चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के श्री वंशीधर नगर में गोवंशीय पशुओं को वधशाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर, गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव के जंगल के रास्ते से गोवंशीय पशुओं को चोरी-छिपे वधशाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, सभी पशुओं को मारपीट कर अवैध तरीके से ले जा रहे थे. कार्रवाई थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गयी.

विज्ञापन

इस मामले में नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 186/2026, दिनांक 10 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, झारखंड गोवंशीय पशु वध अधिनियम की धारा 12 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गिरफ्तार आरोपियों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी अनवर खान (37), शमशेर खान (21), कोइंदी गांव निवासी फजल हुसैन (35) तथा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव निवासी अली हुसैन (35) शामिल हैं.

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola