लीव इन रिलेशन मामले में सात पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

लीव इन रिलेशन मामले में सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन

मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे पंचायत अंतर्गत एक गांव की लड़की ने नगरउंटारी थाना क्षेत्र के राहुल कुमार पर लीव इन रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया है. लड़की ने मझिआंव थाना पहुंचकर राहुल और उसके घरवालों सहित सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. आवेदन के अनुसार लड़की बालिग है और उसका बंशीधर नगर के राहुल कुमार के साथ प्रेम संबंध है. व दोनों कई महीनों तक साथ रहे हैं. इसके बाद राहुल एवं उसके परिजनों के बीच खटास पैदा हो गया और परिजनों ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया. इसी बीच लड़की के परिजन एवं अन्य लोगों ने काफी प्रयास किया कि लड़की की शादी कर उसे राहुल के घर भेज दिया जाये. लेकिन राहुल के परिजनों ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह मामला मझिआंव थाना पहुंचा. पर लड़के के परिजनों ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola