लाभुक, पोकलेन चालक तथा अज्ञात मालिक पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

गढ़‍वा

लाभुक, पोकलेन चालक तथा अज्ञात मालिक पर प्राथमिकी

विज्ञापन

डंडई प्रखंड के सोनेहारा पंचायत में पोकलेन और जेसीबी मशीन से मनरेगा के तहत कुआं खुदाई का मामला उजागर हुआ था. इसके बाद सोनेहरा पंचायत सचिव दीपक कुमार तिवारी व रोजगार सेवक प्रमोद कुमार प्रजापति ने इसकी जांच की. अधिकारियों ने जांच में पोकलेन मशीन से कूप खुदाई का मामला सही पाया गया. बीडीओ जागो महतो ने बताया कि अखबार के माध्यम से मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद पंचायत सचिव दीपक कुमार तिवारी और रोजगार सेवक प्रमोद कुमार प्रजापति को जांच करने का निर्देश दिया गया था. जांच के बाद पा���ा गया है कि कुआं पोकलेन मशीन से खोदा गया है, जो मनरेगा अधिनियम के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि कूप लाभुक अमरेश प्रजापति, पोकलेन चालक शुभम कुमार तथा अज्ञात पोकलेन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना वित्तीय वर्ष 2023 -2024 की है. उन्होंने बताया कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में पंचायत के मुखिया पति पर 35 हजार रुपये की रिश्वतखोरी की बात भी सामने आयी है. इसकी जांच की जा रही है. यदि घूसखोरी की बात की पुष्टि होती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola