वन कर्मियों से झड़प मामले में 12 पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2024 8:42 PM
वन कर्मियों से झड़प मामले में 12 पर प्राथमिकी
चिनिया. चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव में शनिवार को जंगली हाथियों ने स्थानीय निवासी गोपाल यादव को कुचलकर मार दिया था. इसके बाद ग्रामीणों की वन कर्मियों के साथ झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस झड़प में छह वनकर्मी अनिमेष कुमार, हेमंत तिर्की, प्रेमचंद दास, राधेश्याम प्रसाद, विपिन बिहारी मेहता एवं रणजीत सिंह घायल हो गये थे. घटना के बाद वनों के क्षेत्र पदाधिकारी रंका पश्चिम के गोपाल चंद्रा ने चिनिया थाना में आवेदन देकर 12 नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करायी है. इनमे सुनील यादव, उमाशंकर गुप्ता, अर्जुन सिंह, प्रमोद सिंह, तिर्की सिंह, राजेश यादव, नागेश्वर सिंह की पत्नी, छोटू गुप्ता, अजय गुप्ता, धीरज गुप्ता, छोटेलाल कोरवा व प्रेमशंकर गुप्ता का नाम शामिल है. इसके अलावे 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. सभी वन कर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










