बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता व शिक्षा जरूरी

Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता रथ रवाना

विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता रथ रवाना प्रतिनिधि, भंडरिया भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जिला प्रशासन गढ़वा जिला व लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. अभियान का उद्देश्य प्रखंड सहित पूरे जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है. बाल विवाह मुक्ति रथ को भंडरिया के बड़ा बाबू जगदीश सिंह, भंडरिया थाना के एसआइ किशोर कुमार, पंचायत मुखिया विनय सिंह, बीआरसी से सत्यनारायण यादव, पंचायत सचिव मंगल उरांव, सचित उरांव, एरियल कच्छप, कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया की वार्डन चंदा सिंह, डॉ एसआइ खान, सीएसडब्ल्यू शिवपूजन, पूर्णिमा कच्छप, रेखा कुजूर सहित जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एसोसिएशन फॉर वालेंटरी एक्शन के जिला समन्वयक ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर भंडरिया थाना के एसआइ किशोर कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से प्रखंड के सभी हितधारकों और समुदाय में सकारात्मक संदेश जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में यह एक मजबूत कदम साबित होगा. कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया की वार्डेन चंदा सिंह ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. इसे जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही रोका जा सकता है. लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ प्रखंड के सभी पंचायतों, थाना क्षेत्रों, पंचायत सचिवालयों और बाजार-हाटों का भ्रमण करेगा. इस दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola