चेटे-गम्हरिया में धूमधाम से मनेगा दुर्गा पूजा महोत्सव, कमेटी का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेटे

विज्ञापन

रमकंडा, गढ़वा : रमकंडा प्रखंड के चेटे-गम्हरिया गांव में स्टूडेंट ग्रुप के तत्वावधान में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के 18वें वार्षिक उत्सव को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संजय दुबे ने की.

विज्ञापन

बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री दुर्गा पूजा एवं नवाह्न परायण महायज्ञ का आयोजन भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया गया. पूजा के अवसर पर स्टूडेंट ग्रुप के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी.

आयोजन को लेकर कमेटी का पुनर्गठन

पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया. सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की और आपसी सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.

बैठक में स्टूडेंट ग्रुप के सभी पदाधिकारी व सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola