हज-2027 के यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए जिला नोडल पदाधिकारी नियुक्त
डॉ असजद अंसारी की तसवीर | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में हज-2027 के लिए डॉ. असजद अंसारी को जिला नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट की निगरानी करेंगे।
गढ़वा: हज-2027 के लिए जिले से चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट निर्गत कराने की प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के राज्य नोडल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी को गढ़वा जिले का जिला नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
इस संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. डॉ. असजद अंसारी को चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने तथा स्वास्थ्य जांच के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट निर्गत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
विभागीय निर्देश के अनुसार हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है. इसमें यात्रियों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए