एक ही दिन गांव के तीन लोगों के निधन से मातम पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

एक ही दिन गांव के तीन लोगों के निधन से मातम पसरा मातम

विज्ञापन

ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत में एक ही दिन तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में मातम छा गया. शुक्रवार को गांव के बुजुर्ग रामचंद्र चंद्रवंशी की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर चौबे (73 वर्ष) तथा मझिगावां गांव के ही एक नवयुवक के निधन से पूरा गांव गमगीन हो गया.जानकारी के अनुसार गांव के ही लंगटू रजवार का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना रजवार की मृत्यु शुक्रवार की देर शाम हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से उसके शरीर में चेचक निकला हुआ था. अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जा रहे थे. तभी रास्ते में ही उसका देहांत हो गया. स्व मुन्ना अपने पीछे माता पिता के साथ एक गर्भवती पत्नी, दो साल की बच्ची व छोटे भाई-बहन को छोड़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola