एक गुमटी से संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

एक गुमटी से संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध का शव बरामद

विज्ञापन

पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अवरुद्ध पांडेय (65 वर्ष) की मौत बुधवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में हो गयी. बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे. उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था. लेकिन वह अस्पताल से कब निकल कर शहर के रंका मोड़ स्थिति गैरेज के पास एक गुमटी में आकर सो गये, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. बुधवार की देर रात एक राहगीर ने उसे एक गुमटी में सोया देखा. उसके आसपास कुछ कुत्ते मंडरा रहे थे. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि मृतक पलामू जिला का रहने वाला है. पहले रंका मोड़ पर कमांडर बस वगैरह में पैसेंजर बैठाने का काम करता था. कुछ दिन पूर्व इसके पैर में जख्म हुआ था. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola