दलित बस्ती नल जल योजना से वंचित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दलित बस्ती नल जल योजना से वंचित

विज्ञापन

जिले के खरौंधी प्रखंड के सुंडी पंचायत के बहेरवा दलित टोला में नल योजना के तहत जियो टैगिंग के बावजूद संवेदक की मनमानी के कारण 50 घर के लोग उक्त योजना से वंचित हैं. मंगलवार को पंचायत के वार्ड सदस्य सुब्बा राम तथा पूर्व प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने उपायुक्त से मिलकर मामले में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि नल जल योजना के तहत उक्त टोले में दो प्वाइंट का चयन मुखिया और जल सहिया ने किया था. इसके बाद उसकी जियो टैगिंग भी की गयी. इसके बावजूद वहां जलमीनार नहीं बनायी गयी. जब इस संबंध में संबंधित संवेदक से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उस टोले में जलमीनार नहीं लगेगी. इस टोले पर 50 घर के लोगों को पीने के पानी के लिए दो चापाकल है, जो चार माह पहले सूख चुके हैं. वर्तमान में लोग चुंआड़ी से पानी लाकर पीने को विवश हैं. उपरोक्त लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि वहां जलमीनार की व्यवस्था करायी जाये तथा संबंधित संवेदक पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola