कांडी के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रभात दुबे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गढ़वा जिला कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

कांडी, गढ़वा : कांग्रेस नेता प्रभात दुबे उर्फ बडू दुबे ने सोमवार को कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. घटहूँवा कला में ग्रामीणों ने नदी पर पुल और गांव में सड़क निर्माण की मांग रखी. प्रभात दुबे ने समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फसल नुकसान का जायजा

दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित हेठार क्षेत्र के गांवों में फसल नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की.

प्रभात दुबे ने कहा कि क्षेत्र का विकास और अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है. जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना ही जनसेवा का उद्देश्य है.

दौरे में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम, परसु राम, शंभु पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, रामसूरत चंद्रवंशी, पंकज मेहता, इस्लाम अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola