नाम जोड़ने या हटाने का दावा नौ अगस्त तक
नाम जोड़ने या हटाने का दावा नौ अगस्त तक
बीडीओ नंद जी राम ने अपने कार्यालय में बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक की. 25 जुलाई से सभी बूथो पर नाम जांचें कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बताया की सभी बूथो पर बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित होकर मतदाताओं को नाम जांच करने की बात बतायें. मतदाता सूची में यदि किसी के नाम में त्रुटि है, नाम जोड़ना या हटाना है, तो 25 जुलाई से 9 अगस्त तक दावा कर सकते हैं. इसके लिए फार्म 6,7,8 भरना होगा. हालांकि नाम जांचों कार्यक्रम 25 जुलाई से 20 अगस्त तक चलेगा. बैठक में पंचायत सचिव सतीश सिंह, राजगीर, अजित सिंह व जेई चंदन कुमार रजक उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए