बोलेरो से टकराया मवेशियों से लदा ट्रक, चार भैंसों की मौत
बोलेरो से टकराया मवेशियों से लदा ट्रक, चार भैंसों की मौत | Prabhat Khabar Network
धुरकी के झुनका गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ मवेशियों से लदा ट्रक और एक बोलेरो आपस में टकरा गए. इस टक्कर में चार भैंसों की जान चली गई, वहीं बाकी मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया.
धुरकी. थाना क्षेत्र के झुनका गांव में मरीज को लेकर जा रही बोलेरो और मवेशियों से लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना में ट्रक पर लदी चार भैंसों की मौत हो गयी, जबकि अन्य मवेशियों को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर एएसआइ सैयद जुबेर अहमद के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. जांच के दौरान ट्रक संख्या यूपी 70 एटी 8773 में कुल 21 भैंस लदी मिलीं, जिनमें चार की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मवेशियों को चोरी-छिपे ट्रक में लादकर ले जाया जा रहा था.
मवेशियों के साथ निर्दयतापूर्वक व्यवहार किये जाने की भी बात सामने आयी है. मामले में एएसआइ सैयद जुबेर अहमद के लिखित आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस दुर्घटना के साथ मवेशियों के परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए