भवनाथपुर में युवा मतदाताओं को दी गयी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी
भवनाथपुर में युवा मतदाताओं को दी गयी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के भवनाथपुर में युवाओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी गई. विद्यार्थियों को प्रपत्र-6, 7, 8 और निर्वाचन आयोग के मोबाइल ऐप की जानकारी दी गई.
गढ़वा. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने भवनाथपुर के बोकारो स्टील माइंस कॉलेज और बीएलएवी आरके प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों शिक्षण संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी गयी.
प्रपत्र-6, 7 और 8 की दी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने अथवा दावा-आपत्ति के लिए प्रपत्र-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण के संशोधन या स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 के उपयोग की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं और मतदाता सहायता केंद्र के 1950 नंबर की भी जानकारी दी गयी.
घर-घर सत्यापन कार्य का लिया जायजा
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भवनाथपुर क्षेत्र में चल रहे घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य का भी जायजा लिया. उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार मतदाता विवरण का सही सत्यापन करने का निर्देश दिया. मतदाताओं से अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम एवं विवरण की जांच करने की अपील की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए