नागपुर में हुई सड़क दुर्घटना में भंडरिया के व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

नागपुर में हुई सड़क दुर्घटना में भंडरिया के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

कांडी प्रखंड क्षेत्र के राणाडीह पंचायत के भंडरिया गांव निवासी शिवकुमार सिंह के 54 वर्षीय पुत्र गोविंद सिंह की मौत महाराष्ट्र के नागपुर में वाहन दुर्घटना में हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है. बताया गया कि गोविंद सिंह नागपुर के काटोल में एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. कार्य से छुट्टी के बाद वह अपना निजी वाहन छोड़ अपने साथी के साथ बाइक से अपने आवास आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बाइक किसी जानवर से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इससे बाइक चालक एवं गोविंद सिंह दोनों घायल हो गये. दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां कुछ घंटे बाद गोविंद सिंह की मौत हो गयी. मिली जानकारी के गिरने से गोविंद सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गयी थी. घटना की जानकारी मिलते ही उनके छोटा भाई नागपुर पहुंचा. गोविंद सिंह अपने परिवार और बच्चों के साथ नागपुर में रहते थे. परिजनों ने निजी वाहन से पार्थिव शरीर भंडरिया लाया. शव पहुंचते ही घर में चित्कार मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद नरेश प्रसाद सिंह, मोरबे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, पंचम सिंह, सुदामा सिंह, सुरेश सिंह, सीधी सिंह व सत्येंद्र सिंह मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola