शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम के लिए मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम के लिए मिला सम्मान

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा चतरा में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में श्रीवंशीधर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य को मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम के लिए सम्मानित किया. प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद की मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्र और छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए व राज्य टॉपर में दो भैया ने स्थान पाया है. वही जिला टॉप 10 में 9 भैया बहन विद्या मंदिर के रहे. विगत कई वर्षों से विद्यालय जिले और राज्य में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जाना जाता है. प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के समारोह में प्रधानाचार्य को विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल शर्मा और साहेबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार ने सम्मानित किया. विद्यालय के इस उपलब्धि पर पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, सचिव रवि प्रकाश , सह सचिव चंदन कुमार कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के अलावा अन्य सदस्य ने बधाई और शुभकामनायें दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola