झामुमो सरकार में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार

Updated:
विज्ञापन

झामुमो सरकार में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में महिला अत्याचार को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया. यह कार्यक्रम चिनिया मोड़ (काली स्थान) से समाहरणालय तक हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह ने कहा कि झामुमो सरकार में महिला अत्याचार तेजी से बढ़ा है. हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना चुनावी लॉलीपॉप है. इसके नाम पर महिलाओं को सिर्फ भ्रमित किया जा रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि महिलाओं को धोखा देने वाली झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. तभी झारखंड के महिलाओं को न्याय मिलेगा. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुपा सिंह व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये. उपस्थित लोग : मौके पर सुरज गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, विनय चौबे, जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, उमेश कश्यप, रितेश चौबे, मधुलता, रीना बारी, विकास तिवारी, मीरा यादव, पार्वती सिंह व सरोज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola