गढ़वा में रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान हालत में मिला अधेड़, मारपीट कर फेंके जाने की आशंका, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

घायल परशुराम पासवान / Prabhat Khabar Network

गढ़वा के जोबरिया रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला। परिजनों ने मारपीट की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट गढ़वा. जिला मुख्यालय के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबरिया रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया है. घायल की पहचान अशोक विहार मोहल्ला निवासी केश्वर पासवान के पुत्र परशुराम पासवान के रूप में हुई है. पुलिस की तत्परता से उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे ही निकला था घर से

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर उसे रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया है.घटनाक्रम के संबंध में घायल परशुराम पासवान की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे उसका पति घर से निकला था. काफी देर तक नहीं लौटने पर जब खोजबीन की गई, तो वह नवादा गांव स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे सोया हुआ मिला. मंजू देवी के अनुसार, उसने अपने पति को घर चलने के लिए कहा, लेकिन परशुराम ने घर जाने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद वह अकेली घर वापस लौट आई.

अत्यधिक शराब का सेवन

पत्नी मंजू देवी ने बताया कि पीपल के पेड़ के पास रहने के दौरान ही उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था और वह पूरी तरह नशे की हालत में था. रात होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग चिंता में पड़ गए और उसके आने का इंतजार करने लगे. इसी बीच देर रात पुलिस के माध्यम से परिजनों को हादसे की सूचना मिली.

ये भी पढ़ें: त्योहारों में आपके प्लेट तक पहुँच रही है 'जहरीली मिठाई'; गढ़वा में नकली मिठाइयों का भंडाफोड़, चाशनी में कपड़ा धोने वाला हाइड्रा और सड़ा पनीर बरामद, 2 कारखाने सील

पुलिस को रेलवे ट्रैक पर मिला

गश्त के दौरान गढ़वा पुलिस की नजर जोबरिया रेलवे ट्रैक के पास पड़ी, जहां परशुराम पासवान लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था. पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे अपनी गाड़ी से गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी स्थिति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: Garhwa News: प्रेम प्रसंग में हत्या नहीं, करंट लगने से हुई 21 वर्षीय अंकज की मौत, पुलिस जांच में खुलासा

स्पष्ट खुलासा नहीं किसने की मारपीट

फिलहाल इस बात का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है कि परशुराम के साथ मारपीट किसने और किस रंजिश में की है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. घायल व्यक्ति के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों तथा इसमें शामिल अज्ञात असामाजिक तत्वों की पहचान हो सकेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola