पुलिस से लापता पत्नी व बच्चे का पता लगाने की गुहार
पुलिस से लापता पत्नी व बच्चे का पता लगाने की गुहार
मेराल थाना क्षेत्र के लोवादाग गांव निवासी आलोक राम ने मेराल थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी दुर्गा देवी के लापता होने की जानकारी देते हुए उसका पता लगाने की गुहार थाना प्रभारी से लगायी है. अपने आवेदन में आलोक ने कहा है कि उसकी पत्नी दुर्गा देवी तीन साल के बेटे निशांत के साथ गायब हो गयी है. उसकी पत्नी आंबेडकर महिला समूह से जुड़ी हुई है. गत शुक्रवार (18 अक्तूबर) को वह समूह की बैठक की बात कहकर बेटे निशांत को लेकर मेराल निकली थी. वहां उस दिन सुबह लगभग 10 बजे उसने अपने माता-पिता से मोबाइल फोन से बात हुई थी. लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. उसने कहा कि दुर्गा का ससुराल में कभी किसी से अथवा अपने मायके में भी कोई विवाद नहीं हुआ है. आलोक ने मेराल थाना प्रभारी से अपनी पत्नी व बच्चे का शीघ्र पता लगाने की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए