नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

रंका थाना क्षेत्र के मझिगांवा में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना में दिये आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए बाहर गयी थी. रास्ते में गांव के ही विनोद उरांव का पुत्र संतोष उरांव से नाबालिग की मुलाकात हो गयी. तब संतोष उसे जबर्दस्ती खींच कर झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद संतोष ने धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी, तो जान से मार देंगे. घटना के बाद नाबालिग रोते हुए घर पहुंची, तो उसकी मां ने रोने का कारण पूछा,. तब उसने मां को सारी बात बतायी. इसके बाद मां बेटी को लेकर थाना पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार से की. इसपर पुलिस निरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष उरांव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि आरोपी युवक संतोष उरांव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola