गढ़वा में झामुमो ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
अब्दुल हमीद का बलिदान देशभक्ति की मिसाल | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया। नेताओं ने उनके बलिदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गढ़वा: झामुमो जिला कमेटी की ओर से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया. मंझिआंव मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया.
मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि अब्दुल हमीद का जीवन युवाओं के लिए देशभक्ति, त्याग और समर्पण की मिसाल है. वक्ताओं ने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तान के पैटन टैंकों को नष्ट किया और देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये. उनका बलिदान पूरे देश के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है.
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला सचिव दीपमाला, जिला उपाध्यक्ष संजय कसकर, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद खान, संतोष केसरी, आशीष अग्रवाल, वसीम खान, वार्ड पार्षद राजा सिंह, रामजी राम, रंथा नायक, मिन्हाज सहित अन्य मौजूद थे. इस दौरान ‘वीर अब्दुल हमीद अमर रहें’ के नारे लगाये गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए