शांति निवास की टीम फाइनल में

Published at :12 Jan 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
शांति निवास की टीम फाइनल में

17वें गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मैच शांति निवासी की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाये़ डीएवी की टीम 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी़ गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वें गढ़वा […]

विज्ञापन
17वें गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मैच
शांति निवासी की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाये़
डीएवी की टीम 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी़
गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वें गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में बुधवार को शांति निवास उच्च विद्यालय की टीम ने बीपी डीएवी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया़ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निवासी उवि की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाये़ इसमें टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विक्की ने शानदार 66 एवं विनित ने 20 रनों का योगदान दिया़ डीएवी की ओर से गेंदबाजी करते हुए धीरज व सुशांत ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किये़ जवाबी पारी खेलने उतरी बीपी डीएवी की टीम 14 ओवर में सभी विकेट
खोकर 62 रन ही बना सकी़ टीम की ओर से रवि ने सर्वाधिक 14 रन बनाये़ शांति निवास की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्की व ऋतिक ने तीन-तीन विकेट हासिल किये़ शांति निवास के विक्की उरांव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथियों को दिया गया़ इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल,धनंजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलराम मेहता, शंभु त्रिपाठी, प्रिंस सोनी,अलख चौबे, मनोज ठाकुर उपस्थित थे़ मैच में अंपायर की भूमिका रोहत तिवारी व मोहित सिन्हा ने निभायी, जबकि स्कोरर की भूमिका विशाल एवं उद्घोषक की भूमिका मनोज तिवारी व रचित गुप्ता ने निभायी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola