विज्ञान के बिना जीवन अधूरा

Published at :11 Jan 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान के बिना जीवन अधूरा

गढ़वा : मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडी मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल प्रस्तुत किया. इसका उदघाटन प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है़ उन्होंने […]

विज्ञापन
गढ़वा : मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडी मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल प्रस्तुत किया. इसका उदघाटन प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है़
उन्होंने बच्चों से विज्ञान की मदद से बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की़ विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण इलाके में है और अभिभावक उतने जागरूक नहीं है. बावजूद विद्यालय का प्रयास रहता है कि सीमित संसाधनों के बीच बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है़ विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सोलर ऊर्जा, आदर्श गांव, डिजीटल गांव, प्रदूषण मुक्त गांव आदि का मॉडल प्रस्तुत किया़ इस अवसर पर संजय भगत, इंद्रदेव द्विवेदी, महेंद्र सिंह, बबलू सिंह, अतहर अंसारी, अजय प्रसाद गुप्ता, गौरी शंकर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola