ऐतिहासिक होगा रामलला का मंदिर : अलखनाथ

Published at :09 Jan 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगा रामलला का मंदिर : अलखनाथ

श्रीराम के बालरूप का साढ़े चार एकड़ में हो रहा मंदिर का निर्माण गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित प्रसिद्ध रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण कराकर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जोयगा़ यहां सांस्कृतिक रिसर्च व मेडियेसन केंद्र की स्थापना भी की जायेगी़ उक्त बातें रविवार को रामलल्ला […]

विज्ञापन
श्रीराम के बालरूप का साढ़े चार एकड़ में हो रहा मंदिर का निर्माण
गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित प्रसिद्ध रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण कराकर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जोयगा़ यहां सांस्कृतिक रिसर्च व मेडियेसन केंद्र की स्थापना भी की जायेगी़ उक्त बातें रविवार को रामलल्ला मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने एक प्रेसवार्ता कर कही़ उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण ऐसा कराया जायेगा कि दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे और रामल्ला का दर्शन करे़ं मंदिर निर्माण का कार्य शुरू है.
इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों व जन अपेक्षा से मंदिर का भव्य स्वरूप तैयार किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि साढ़े चार एकड़ में फैला रामलला मंदिर परिसर जिले का इकलौता मंदिर है, जहां श्रीराम के बाल रूप स्थापित है़
मंदिर परिसर में विवाह वाटिका का निर्माण कराया जायेगा, जहां गरीब लोग कम खर्च पर यहां शादी-विवाह का आयोजन कर सकेंगे़ श्री पांडेय ने कहा कि इसके अलावे इस परिसर में सांस्कृतिक रिसर्च व मेडिएसन सेंटर भी खोलने की योजना है़ जहां अपने देश के सांसकृतिक धरोहरों के बारे में देश के कोने़-कोने से लोग आकर रिसर्च करेंगे़ उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक है, जिसमें जिले भर के लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से पहुंच कर अपनी राय देने व मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की है़
उन्होंने आमजन एंव जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है़ प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता व सुदर्शन सिंह,सचिव धनंजय सिंह,संरक्षक ध्रुव केसरी,कोषाघ्यक्ष धनंजय गौड़,सह सचिव सत्यनारायण दुबे,सत्य प्रकाश केसरी,अनिल कुमार गुप्ता एवं वैजनाथ सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola