ट्रक सहित 80 पीस लकड़ी का बोटा जब्त
ट्रक सहित 80 पीस लकड़ी का बोटा जब्त
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार बजे सुबह लोहवा पुल के पास एक 407 ट्रक सहित उस पर लदा 80 पीस लकड़ी का बोटा जब्त किया है. जब्त ट्रक को थाना परिसर में लगा दिया गया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट के 407 ट्रक पर लकड़ी का बोटा लदा ट्रक गोदरमाना की ओर से गढ़वा की तरफ जा रहा है. इसी आलोक में गश्ती दल में शामिल पुलिस ने लोहवा पुल के पास बैरिकेड लगा दिया. वहां पुलिस ने 407 ट्रक आता देखकर उसे रोकने का प्रयास किया. इस बीच ट्रक कुछ दूरी पर रुक गया तथा अंधेरे का लाभ उठाकर चालक व खलासी भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने ट्रक को थाना में लाकर लगा दिया गया. पुलिस ने बताया कि सभी लकड़ी कीमती है. इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र क�� ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए