प्रखंड की सात पंचायत में बनेंगे 339 पीएम आवास

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की सात पंचायत में बनेंगे 339 पीएम आवास

विज्ञापन

प्रखंड की सभी सात पंचायतों में 339 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रखंड समन्यवक सह ऑपरेटर अनूप कुमार ने बताया कि बलिगढ़ पंचायत में 55, केतार पंचायत में 39, लोहरगड़ा पंचायत में 65, मुकुन्दपुर पंचायत में 40, पचाडुमर पंचायत में 55, परसोडीह पंचयात में 40 व परतीकुशवानी पंचायत में 45 लाभुकों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाये जायेंगे. उन्होंने सूची में शामिल लाभुकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का रसीद, जॉब कार्ड की छायाप्रति को आवास योजना के प्रतिवेदन फार्म के साथ संलग्न कर संबंधित पंचायत सचिव के पास जमा करने को कहा है. बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के लिए पंचायत सहायक और आवास मित्र को लगाया गया है. ताकि लक्ष्य ससमय पूरा किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola