शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह

विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन एवं संस्था के अध्यक्ष अनुपम राज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्था पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से गढ़वा जिला सहित झारखंड के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय रहा है. इस दौरान 20 यूनिट सक्त संग्रह किया गया. मौके पर संस्था के अध्यक्ष अनुपम राज सिंह, सचिव सूर्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष रौनियार कुमार बबलू शामिल हैं। वहीं संस्थापक सदस्यों में राकेश रौशन, मंटू दूबे, अभिजीत सिंह, प्रथम चौबे, रवि सोनी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola