महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के तिवारी मरहटिया गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है़ इसको लेकर मंदिर का रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. शिवरात्रि को लेकर लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है़ गुरुवार से ही मंदिर में लाइट, झालर, साउंड आदि […]
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के तिवारी मरहटिया गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है़ इसको लेकर मंदिर का रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. शिवरात्रि को लेकर लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है़ गुरुवार से ही मंदिर में लाइट, झालर, साउंड आदि लगना चालू हो गया है. भक्ति गानों से पूजा गांव भक्ति मय हो गया है.
मंदिर के पुजारी विजयकांत चौबे ने बताया कि शिव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि को लेकर भगवान भोलेनाथ का दूध से रुद्राभिषेक किया जाता है. इधर, पूजा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के आशीष वर्मा, नवनीत तिवारी, मोहित तिवारी, गोलू विश्वकर्मा, रंजन चौहान, वीरेंद्र तिवारी, विकास चौबे, अमन वर्मा आदि सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




