विद्यालय से जुड़ा नहीं है मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 12:50 AM
विज्ञापन
पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बाद अब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी पहुंचेंगे कांडी कांडी : सरकारी आवासीय विद्यालय कांडी में पिछले दिन गर्भवती हुई एक छात्रा के मामले में शुक्रवार को राज्य स्तर के पदाधिकारियों की जांच टीम कांडी पहुंची. प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची चार सदस्य टीम में […]
विज्ञापन
पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बाद अब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी पहुंचेंगे कांडी
कांडी : सरकारी आवासीय विद्यालय कांडी में पिछले दिन गर्भवती हुई एक छात्रा के मामले में शुक्रवार को राज्य स्तर के पदाधिकारियों की जांच टीम कांडी पहुंची. प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची चार सदस्य टीम में सरकारी आवासीय विद्यालय के राज्य समन्वयक अनिता प्रीति, किरण बाला सिंह और असैनिक विभाग से रतन श्रीवास्तव शामिल थे.
राज्यस्तरीय टीम विद्यालय पहुंच कर वहां के कर्मचारियों व छात्राओं से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली. जांच के पश्चात इसकी जानकारी देते हुए टीम के सदस्यों ने कहा कि विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने का मामले कोई सीधा संबंध विद्यालय से नहीं है.
बल्कि यह उक्त छात्रा के परिवार से जुड़ा मामला है. विद्यालय की वार्डन ने इससे जुड़ी सूचना विभाग को दी है. इस मामले को जिला प्रशासन जांच कर रही है. प्रशासी अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद इस बात पर पहल की जा रही है कि विद्यालय की व्यवस्था में और क्या सुधार कर सकते हैं. इस बिंदू पर उनके द्वारा विद्यालय परिवार को निर्देश दिया गया है.
उन्होंने सरकारी विद्यालय में लगातार अभिभावक व शिक्षकों की गोष्ठी कराने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है. अबतक के मामलों पर जांच अधिकारियों ने कहा कि पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद जो भी मामले सामने आयेंगे, उस पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश कुमार चौधरी, बीइइओ राकेश कुमार, बीआरपी जयप्रकाश लाल, जेइ अनिल कुमार पांडेय ,लेखापाल प्रदीप कुमार शुक्ला आदि भी उपस्थित थे.
मामले की जांच के लिए झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो भी कांडी पहुंचेंगे. शिक्षा मंत्री इसके लिए रांची से चल भी चुके हैं. लेकिन समाचार भेजे जाने तक शिक्षा मंत्री कांडी नहीं पहुंच पाये थे. कस्तूरबा विद्यालय में लगातार मंत्री व अधिकारियों के पहुंचने से यह मामला पूरी तरह से चर्चा में बना हुआ है.
विदित हो कि गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने यहां पहुंच कर कस्तूरबा मामले की जांच की थी. इसके दूसरे ही दिन शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम बन जाने के बाद स्थानीय अधिकारी व शिक्षा विभाग के लोग भी काफी गंभीर दिख रहे हैं. उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री रात में ही या शनिवार को यहां जांच के लिए पहुंच सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










